पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज की टीम ने इंटर कॉलेज कबड्डी नेशनल स्टाइल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। चैंपियनशिप 27 और 28 सितंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों का कॉलेज पहुंचने पर बधाई दी। प्राचार्य ने इस जीत का श्रेय शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश टूर्ण सहित अन्य को दिया। प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक सहित अन्य गतिविधियों में भी भाग लेते रहना चाहिए। महाविद्यालय की कबड्डी टीम को पहले मैच में असफलता मिली लेकिन दूसरी पारी में जाट कॉलेज कैथल को 50-31 और तीसरे मैच में राजकीय महाविद्यालय इसराना को 49-20 से हराकर रजत पदक हासिल किया।
कॉलेज के छह खिलाड़ियों साहिल गुलिया, विनय सांगवान, दीपक मलिक, अजय गुलिया, आर्यन गुलिया और वंश सांगवान का चयन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित कैंप में हुआ है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश टूर्ण, कोच राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, अनूप गुलिया, सुनील पहल व प्राध्यापिका रजनी मौजूद रही।