फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ताइक्वांडो में आर्य कॉलेज ने जीते 15 पदक

विज्ञापन
इंटर कॉलेज ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे आर्य कॉलेज के खिलाड़ी, सा​थ में प्राचार्य ड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज महिला व पुरुष ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आर्य पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। साथ ही कॉलेज ने लगातार चौथे वर्ष चैंपियनशिप में अपना दबदबा कायम रखा।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेताओं में ऋषभ, मोहित, रोहिन, एंजल और मुस्कान शामिल रहे। वहीं अंकित, अमन, युवराज, मोलिक, समृद्धि, कनक और मन्नत ने रजत पदक जीते। मुस्कान, दान्या और प्रीतम ने कांस्य पदक हासिल किए। स्विमिंग प्रतियोगिता में कनिष्क ने 200 मीटर बैकस्ट्रोक और 200 मीटर बटरफ्लाई में दो कांस्य पदक जीते। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें