फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईबी कॉलेज के खिलाड़ियों ने हासिल किए छह पदक

विज्ञापन
इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे आईबी कॉलेज के ​खिलाड़ी, साथ में प्राचार्य
विज्ञापन
पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 16 और 17 नवंबर को आयोजित इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आईबी महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में कॉलेज के सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से छह ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि लड़कों के वर्ग में बीए तृतीय वर्ष के राहुल ने 80 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता जबकि अंकित और जयकिशन ने 87 किग्रा से अधिक भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए। वहीं, लड़कियों के वर्ग में बीकॉम द्वितीय वर्ष की सोनी ने रजत, एमए प्रथम वर्ष की अंशिका और बीए प्रथम वर्ष की सरताज ने कांस्य पदक जीता। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अब ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए कैंप में हिस्सा लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें