फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवा महोत्सव में आर्य कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला युवा महोत्सव के अंतिम दिन युवाओं ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों ने हरियाणवीं संस्कृति को जीवंत कर दिया। महोत्सव ने कलाकारों ने कला के जरिये जहां हरियाणवी संस्कृति से रूबरू कराया, वहीं प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर जागरुकता के संदेश दिए। युवा महोत्सव में आर्य कॉलेज ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि राजकीय आईटीआई पानीपत उप विजेता रही।
विज्ञापन


आर्य पीजी कॉलेज में आयोजित महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि शुगर मिल के एमडी मनदीप सिंह रहे। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस तरह के आयोजन अहम भूमिका निभाते हैं। युवाओं को शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति को भी अपनाना चाहिए। वे आगे आकर खुद को साबित कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि जो कलाकार संस्कृति को भूल जाता है, उसके साथ उसकी कला भी समाप्त हो जाती है। एक कलाकार को हमेशा अपनी संस्कृति से जुड़कर अपने अभिनय को तराशते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो युवा नई तकनीक का सदुपयोग करते है वे भी अपने क्षेत्र में आगे बढ़ते है। उन्होंने कहा कि हार सफलता की पहली सीढ़ी है। जो युवा इस महोत्सव में विजेता नहीं बन पाएं हैं, उन्हें मायूस नहीं होना चाहिए। उन्हें प्रयास को जारी रखना चाहिए। अच्छा करने के लिए कठोर मेहनत की आवश्यकता पड़ती है। आईटीआई के प्रिंसिपल डॉ. कृष्ण कुमार व जिला संयोजक स्नेह लता ने इससे पहले उनका स्वागत किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर एनएसएस के संयोजक सुनील व ग्रुप इंस्ट्रेक्टर रविंद्र मौजूद रहे।


बॉक्स
ये रहे परिणाम

एकल गायन में आर्य पीजी कॉलेज की स्नेहा प्रथम, राजकीय आईटीआई पानीपत की टीना द्वितीय और आर्य पीजी कॉलेज का साहिल तृतीय स्थान पर रहा। समूह गायन में आर्य पीजी कॉलेज की स्नेहा एवं ग्रुप, इसी कॉलेज के विनय शर्मा एवं ग्रुप और विनय एवं ग्रुप ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। एक नृत्य में आर्य पीजी कॉलेज का सागर, इसी कॉलेज की सुक्रति और आईटीआई की पायल और समूह नृत्य में आर्य पीजी कॉलेज का सागर एवं समूह, इसी कॉलेज के शानो एवं समूह और इसी कॉलेज की सिमरन एवं समूह ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। गैर- प्रतिस्पर्धी एकल में आर्य पीजी कॉलेज का पारस, रवि और सूरज क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। गैर-प्रतिस्पर्धी समूह में आर्य पीजी कॉलेज के रवि प्रथम, राजकीय आईटीआई पानीपत का बॉबी द्वितीय और आर्य पीजी कॉलेज का फुरकान तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें