मतलौडा। पानीपत-जींद रेल लाइन पर खुखराना गांव के पास एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
जीआरपी के जांच अधिकारी एएसआई कर्मबीर सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि खुखराना गांव के पास रेल लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। मौके से भी शिनाख्त का कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।
्र