फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कहासुनी की रंजिश में ईंटों से पीटकर कर दी थी अरुण की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किशनपुरा में होली पर ईंटों से कुचलकर अरुण की हत्या के मामले में सीआईए-1 की टीम ने एक आरोपी सन्नी निवासी पटना बिहार को चौटाला रोड से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनकी अरुण के साथ जनवरी में कहासुनी हुई थी। जिसका बदला लेने के लिए होली के दिन उस पर हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि होली के दिन किशनपुर में चिंटू, अजय और मिंटू ने अपने 10-12 अन्य साथियों के साथ मिलकर अरुण पर हमला कर दिया था। जिससे वह घायल हो गए थे। पुलिस ने अरुण के पिता अशोक की शिकायत पर जानलेवा हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। साथ ही अरुण को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर 11 मार्च शहर के एक निजी अस्पताल में अरुण की मौत होने गई थी। पुलिस ने प्राथमिकी में हत्या की धारा ईजाद कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। एसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सीआईए-1 की टीम को दी थी।
बुधवार शाम टीम ने चौटाला रोड पावर हाउस के पास से एक आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सन्नी ने बताया कि उसके दोस्त चिंटू का जनवरी माह में अरुण के साथ झगड़ा हुआ था। उसी समय से उनकी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में होली के दिन अरुण को किशनपुरा में घेरकर चाकू और ईंटों से हमला कर घायल कर दिया था। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें