फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 86 ग्राम सोना और 1.20 लाख रुपये के साथ कारीगर लापता

Sat, 28 Mar 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सुभाष बाजार में एक कारीगर तीन दुकानदारों का 86 ग्राम सोना और 1.20 लाख रुपये नकद समेत करीब 10 लाख रुपये लेकर भाग गया। दुकानदार को उज्जैन की यात्रा से लौटने के बाद ठगी का पता चला। थाना शहर पुलिस ने एक दुकानदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
न्यू जगन्नाथ विहार के सचिन वर्मा ने थाना शहर पुलिस को शिकायत में बताया कि उनकी सुभाष बाजार में श्यामा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उनके पास पश्चिम बंगाल के मोईदुल मोलिक कारीगर था। वह ज्वेलरी की मरम्मत करता था। उन्होंने मोईदुल को करीब 4.85 लाख रुपये के गहने मरम्मत के लिए दिए थे। वह इसके बाद उज्जैन की यात्रा पर चले गए। वे 24 मार्च को लौटे तो मोईदुल मोलिक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आसपास उसकी तलाश की। उसका कहीं पर कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने अपने स्तर पर पड़ताल की तो सामने आया कि आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से लोगों के साथ ठगी की है। उनके अलावा करनाल के सुरजीत कुमार की तीन लाख रुपये की ज्वेलरी और 1.20 लाख रुपये नकद ले गया। मोहम्मद अहसान के 34.400 ग्राम सोने के गहने ले गया। आरोपी करीब 86 ग्राम सोना और 1.20 लाख रुपए नकद ले गया। इन सबकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें