फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुकान से 12 किग्रा चांदी चोरी करने का आरोपी कारीगर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सुनार की दुकान से 12 किग्रा चांदी चोरी करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने आरोपी को यूपी के उन्नाव जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रिमांड पर लेकर पांच किग्रा चांदी भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शहर के कुटानी रोड निवासी राकेश ने दिसंबर 2024 को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला का आजाद उसके पास सर्राफा बाजार में करीब एक साल से कारीगर का काम कर रहा था। उसने आजाद को 20 हजार रुपये प्रतिमाह तनख्वाह काम पर रख लिया था। शाम को दुकान बंद करने लगे तो आजाद कहने लगा वह दो तीन दिन में गांव से बच्चों को लाएगा, अभी वह अकेला है तो दुकान में ही सो जाएगा। उसने रात में आजाद के दुकान में सोने के लिए हां कर दी। 25 दिसंबर को आजाद ने दो किलो चांदी ज्यादा मांगी और कहा वह दो घंटे ओवर टाइम काम कर लेगा। इसके बाद 26 दिसंबर को वह 12 किग्रा चांदी लेकर भाग गया था। पुलिस ने तीन दिन पहले आरोपी को उन्नाव जिले गिरफ्तार कर लिया। जिसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के पास से पुलिस ने 12 किग्रा चांदी में से पांच किग्रा चांदी बरामद की। बाकी चांदी उसने बेच दी थी। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें