पानीपत। सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने असंध रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिठाना गांव के दीपक उर्फ लंगड़ा के रूप में हुई है।
डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने शनिवार को जिला सचिवालय में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सीआईए-थ्री टीम शुक्रवार को असंध नाका नहर पुल के पास गश्त पर थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बोहली की तरफ से पैदल आ रहे संदिग्ध युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसकी लोअर की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी हथियार से जुड़ा कोई भी लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने पुराना औद्योगिक थाना में आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने दोस्तों में रौब दिखाने के लिए देसी पिस्तौल के यूपी के तितरवाड़ा से खरीदा था। संवाद