फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी रोक कर लूटने की कोशिश करने के तीन आरोपियों काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुसिीआईए थ्री ने तीन बदमाशों को सनौली- नवादा रोड से गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी पिस्तौल व डंडा बरामद हुआ है। इन्होंने सीआईए टीम को लूटने का प्रयास किया था। तीनों से चोरी की दो बाइक भी बरामद हुई है। फिलहाल तीनों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए थ्री ने सनौली-नवादा रोड से रविंद्र पुत्र बलबीर, सन्नी पुत्र बलबीर निवासी फरीदपुर,जिला करनाल, संदीप पुत्र दलबीर निवासी गांधी नगर, गन्नौर जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। सीआईए-3 के इंचार्ज इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि बुधवार रात को उनकी टीम सनौली-नवादा रोड पर गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि दो मोटर साइकिलों पर तीन लड़के पुरानी यमुना के पास नवादा आर गांव के पास खड़े हैं। इनके पास हथियार भी है। उनकी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची उनकी टीम ने इससे पहले अपनी गाड़ी से बत्ती उतार दी और गाड़ी के अंदर की लाइट बंद कर दी। जैसे ही गाड़ी उनके पास पहुंची लड़कों ने हाथ में लिए डंडों को गाड़ी के सामने अड़ा दिया। एक युवक इनमें से चालक के पास आया तो पिस्तौल तानकर बोला कि जो भी है निकाल दो। एक लड़का गाड़ी की दूसरी खिड़की की ओर आया और जान से मारने की धमकी देेने लगा। पुलिस के जवानों ने खिड़की खोली तो वो पुलिस को देखकर भागने लगे। टीम ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। उनके पास मिली दो बाइक की जांच की गई तो वो भी चोरी की मिली। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये बाइक राणा माजरा और टोल टैक्स के पास से चोरी की थी। युवकों के पास से एक देसी कट्टा और डंडा बरामद कर लिया है। उनके खिलाफ मुकदाम दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें