फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी: किराया पूरा वसूल रहे, सवारियों को उतार रहे अधर में

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पूरा किराया लेने के बाद भी प्राइवेट बस संचालक हिमाचल के लिए ले जाने वाले यात्रियों को बीच रास्ते में ही उतार दे रहे हैं। पिछले काफी समय ये मनमानी जारी है। मंगलवार दोपहर एक बजे यात्रियों से भरी बस को पानीपत सेक्टर 25 हाईवे के सामने रोक कर सभी सवारियों को उतार दिया और फिर पानीपत शहर के अंदर बस खड़ी करके यात्रियों को दोबारा बैठा लिया। पिछले काफी समय से निजी बस चालक यात्रियों से दो से तीन गुना किराया लेकर बीच में ही छोड़ दे रहे हैं।
विज्ञापन

दिनभर में रोजाना 100 से ज्यादा निजी बस पानीपत से यूपी बिहार जा रही है। पानीपत बस डिपो की ओर से अवैध रूप से चल रहे वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है। आरटीए की ओर से भी इस संबंध में कड़े कदम नहीं उठाए हैं जबकि ये मनमानी काफी समय से चल रही है। रोजाना सुबह ही सेक्टर-29 व 25 में अलग अलग जगह पर बस रोक कर यात्रियों को यूपी बिहार ले जाया जाता है, उन्हें दिल्ली पार कराने के बाद गाजियाबाद के पास ही उतार दिया जाता है।
यात्री सुनील यादव ने बताया कि वह दिल्ली से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे उन्हें पानीपत पुल पर उतार दिया गया है। जबकि पूरा किराया लिया था और वही बस टोल प्लाजा से घूमकर सवारियों को यूपी के लिए बैठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें