फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बूंदाबांदी से घटा एक्यूआई, 253 पर पहुंचा

Sat, 03 Jan 2026 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
दिनभर आसमान में छाए रहे घने बादल। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिले में बूंदाबांदी के बाद शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक कम होकर आठ डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। हल्के से मध्यम कोहरा और बादल छाने से पूरा दिन धूप नहीं निकल पाई। ऐसे में लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को एक्यूआई 253 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को एक्यूआई 348 पर पहुंच गया था। एक्यूआई कम होने से लोगों ने कुछ राहत जरूर ली है। मौसम विशेषज्ञ ने दो दिन रेड अलर्ट और अगले पूरे सप्ताह ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। जानकारी के अनुसार जिले में शुक्रवार को शीतलहर की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इससे कोहरे का असर कम रहा। पूरा दिन एक बार भी धूप नहीं निकली और शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ाई।
अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम होकर आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने ठंड बढ़ने पर शुक्रवार और शनिवार दो दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि अगले कई दिन ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। उन्होंने अपील की कि बच्चे और बुजुर्ग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें। लोगों को अपने स्वास्थ्य के अलावा बुजुर्गों और बच्चों का ध्यान रखना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें