फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एक्यूआई 302... डीसी के आदेश का अगले दिन ही पालन नहीं, जल रहा कूड़ा

Thu, 06 Nov 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सेक्टर 25 में खाली प्लॉट में कूड़े में लगी आग। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

पानीपत। एक्यूआई एक सप्ताह से 300 के आसपास चल रहा है। हवा में धूल के साथ अब गैस की मात्रा बढ़ने से यह लोगों की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। नगर निगम समेत दूसरे विभाग उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के मंगलवार को बैठक में दिए निर्देशों का अगले दिन ही पालन नहीं कर पाए। नगर निगम की मशीनों के साथ सड़कों की सफाई केवल मुख्य सड़कों तक सीमित रही। वहीं शहर में जगह-जगह कूड़े में आग लगी रही। नगर निगम ने इन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों की अनदेखी के चलते एक्यूआई लगातार गंभीर स्थिति में बना हुआ है।
बुधवार को एक्यूआई 302 रहा। दिन के समय करीब 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके बाद दिन के समय एक्यूआई घटकर 252 पर आ गया। एक्यूआई शाम के समय फिर बढ़ने लगा। रात आठ बजे 272 पर पहुंच गया था। इसके बाद देर रात तक एक्यूआई और बढ़ता चला गया।
विज्ञापन

दमकल ने बुझाई आग
शहर में जगह-जगह कूड़े में आग लगाई जा रही है। रविवार को सेक्टर-25 में एक प्लॉट में पड़े कूड़े में किसी ने आग लगा दी। वहीं सेक्टर-13-17 में नगर निगम के कूड़े के ढेर में आग लग गई। आर्य पीजी कॉलेज के पीछे भी कूड़े में आग लग गई। एक अन्य जगह जेनरेटर में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने सेक्टर-13-17 और आर्य कॉलेज के पीछे कूड़े में लगी आग पर काबू पाया।



अस्पताल में बढ़ने लगे मरीज

एक्यूआई बढ़ने से सांस और आंखों में जलन के मामले बढ़ गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी दोगुनी पहुंच गई है। जिला नागरिक अस्पताल में आपातकालीन विभाग की प्रभारी डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि अस्पताल में सांस के रोगियों की संख्या बढ़ी है। इनमें दमा के रोगियों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है। वहीं आंखों में जलन के भी मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम ने सड़कों पर मशीनों से सफाई शुरू करा दी है। एंटी स्मॉग गन का प्रयोग किया जा रहा है। कूड़ा फेंकने व आग लगाने पर भी सख्ती बरती जा रही है। ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

- डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें