फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क दाखिले के लिए आज से आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) सत्र 2026-27 के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया नौ अप्रैल वीरवार को शुरू होगी। आर्थिक रूप से कमजोर (ईवीएस) और वंचित वर्ग के अभिभावक 16 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा-प्रथम में होगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार, इस योजना के तहत प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में एंट्री लेवल कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। इन सीटों पर प्रवेश लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, निजी स्कूलों ने 11 से 20 मार्च के बीच सीटों का विवरण दिया, जबकि 23 से 29 मार्च तक दस्तावेज का सत्यापन किया गया। एक से छह अप्रैल के बीच सत्यापित स्कूलों की सूची जारी की गई। अब नौ से 16 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे। लॉटरी का परिणाम 20 अप्रैल को घोषित होगा। चयनित बच्चों का दाखिला 21 से 30 अप्रैल तक कराया जाएगा, जबकि वेटिंग सूची के आधार पर प्रवेश एक से पांच मई तक होंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन: 9-16 अप्रैल।
लॉटरी परिणाम: 20 अप्रैल।
दाखिला प्रक्रिया: 21-30 अप्रैल।
वेटिंग लिस्ट एडमिशन: 1 से 5 मई।



प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी : बालियान
360 डिग्री सेवा समाधान मिशन के संस्थापक व अध्यक्ष सोकेंद्र बालियान रघुवंशी ने कहा कि आरटीई कानून का उद्देश्य गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी व सुचारू रूप से संचालित हो और कोई भी निजी स्कूल पात्र बच्चों को प्रवेश देने से इन्कार न कर सके। कानून के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन



दाखिला प्रक्रिया में देरी पर जताई चिंता
उन्होंने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है, ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया में देरी चिंताजनक है। शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सरकार को त्वरित और प्रभावी निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने बताया कि संगठन इस पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेगा और अभिभावकों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें