फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक के लाइसेंस के लिए स्वास्थ्य विभाग ने किया अप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द शहरवासियों को ब्लड बैंक की सौगात देने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए डॉक्टरों, लैब टेक्नीशियन व स्टाफ नर्सों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। अब विभाग को पहले ब्लड बैंक में मशीनें इंस्टॉल करनी है। ब्लड बैंक का पेपर वर्क भी पूरा हो चुका है। ब्लड बैंक विभाग और मुख्यालय की टीम को निरीक्षण करने के लिए आवेदन दिया गया है। टीम के आने से पहले मशीनें इंस्टॉलेशन का काम चल रहा है। टीम यहां आकर ब्लड बैंक की व्यवस्था को जांचेगी। टीम जो खामिया बताएगी उसको दूर किया जाएगा। इसके बाद लाइसेंस के लिए अप्लाई किया जाएगा। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ब्लड बैंक की सरकारी फीस साढ़े सात हजार रुपये मुख्यालय के खाते में जमा करवा चुका है। अगस्त में शहर को सरकारी ब्लड बैंक की सौगात मिलने की उम्मीद है। अस्पताल में 40 लाख रुपये की मशीनें कई वर्ष पहले आ चुकी हैं। 2018 में सीएम ने सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक शुरू करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

ब्लड बैंक शुरू होने के बाद विभाग को ही कैंप लगाकर अपने जरूरत के हिसाब से ब्लड एकत्रित करना पड़ेगा। फिर अस्पताल की लैब में ही इसकी जांच होगी। हर यूनिट की दो बार जांच होगी। इसके बाद मरीजों को ब्लड दिया जाएगा।
ब्लड बैंक के लिए सरकारी फीस साढ़े सात हजार रुपये जमा करवाए जा चुके हैं। आवेदन भेज दिया गया है। ब्लड बैंक की प्रक्रिया जारी है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया जा रहा है। ब्लड बैंक को जल्द से जल्द शुरू करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. प्रीति भाटिया, इंचार्ज ब्लड बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें