-खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रहा। खिलाड़ियों ने पट्टीकल्याणा स्थित सेवा साधना केंद्र पर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। योग में अपोलो और कराटे में जीपीएस मच्छरौली प्रथम रहा। महिलाओं की कबड्डी के अंडर-14 में केआर विद्या मंदिर माजरी और अंडर-19 में हरे कृष्णा इंटरनेशनल विजेता रहे।
सेवा साधना केंद्र के प्रबंधक विजय कुमार ने दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने स्कूल समय में ही खेलों में आगे आना चाहिए। महावटी गांव के राजकीय स्कूल के प्रिसिंपल संजीव कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मौके पर डीपीई सुदेश, राधेश्याम, प्रदीप, राकेश, सोमपाल, रवि, दीपक व पीटीआई धर्मवीर, सतीश, सुनीता, कविता, ऊषा व पवन मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का परिणाम
लड़कियों के सभी वर्गों की कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल और नेटबाॅल के मैच कराए गए। कबड्डी के अंडर-14 आयुवर्ग में केआर विद्या मंदिर भोड़वाल माजरी की टीम प्रथम रही। अंडर-19 में हरेकृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की टीम विजेता रही। शतरंज में राजकीय स्कूल चुलकाना की ज्योति और योग में पट्टीकल्याणा का अपोलो स्कूल विजेता रहा। जूडो में जीपीएस मच्छरौली प्रथम और सेंट जेवियर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।