पानीपत। विज्ञान के क्षेत्र में युवा सोच को नई उड़ान देने और विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से जीटी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तर पर सीबीएसई विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सीबीएसई के सात राजकीय विद्यालयों सहित 16 विद्यालयों के 48 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वमा विद्यालय जीटी रोड से आदित्य कुमार, शुभम सैनी, चैल्सी की टीम ने प्रथम, बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन से तारण गुप्ता, रुद्रांश आर्य, मान्वी की टीम ने द्वितीय तथा डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल मॉडल टाउन से पारस मक्कड़, पार्ल अहलावत, निखिल की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। जीएमएसएसएसएस, जीटी रोड, पानीपत प्रथम, बाल विकास स्कूल, मॉडल टाउन द्वितीय, डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल तृतीय, डीएवी सेंचुरियन स्कूल हुडा चतुर्थ, डीपीएस पानीपत रिफाइनरी पंचम रहा।
नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप संभ्रवाल ने बताया कि विज्ञान प्रश्नोत्तरी विद्यार्थियों की जिज्ञासा और खोज की भावना से विज्ञान की दुनिया में नए आयाम स्थापित करने का अवसर प्रदान करती है। यह प्रतियोगिता युवा विद्यार्थियों के लिए एक मंच प्रदान करेगी, जहां वे अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकेंगे। संवाद