फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण करने वाले बदमाशों और सीआईए के बीच मुठभेड़, चार बदमाश काबू, अपहृत को चंगुल से छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बबैल रोड से करियाणा दुकानदार का अपहरण कर 80 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले पांच में से चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। साथ ही अपह्त दुकानदार को भी मुक्त करा लिया। इससे पहले फिरौती की रकम वसूलने पहुंचे बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश जख्मी हो गए। जबकि तीसरे को पुलिस ने वाहन की ड्राइविंग सीट से काबू किया और चौथा आरोपी मुठभेड़ की जगह से एक किलोमीटर दूर अपह्त दुकानदार को बंधक बनाए हुए था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के बाद पत्रकारों से बातचीत में एसपी शशांक कुमार ने उक्त जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच बदमाशों ने 21 मई को बबैल रोड के पास से दुकानदार नीरज सैनी का बोलेरो कार में अपहरण कर लिया था। गाड़ी नंबर के आधार पर सीआईए-वन की टीम मुजफ्फरनगर में आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 22 मई को बदमाशों ने दुकानदार के परिजनों को कॉल कर 80 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बदमाशों ने फिरौती की रकम गांव मोहाली और कुराड़ के बीच भेजी गई लोकेशन पर लेकर पहुंचने के लिए कहा। डरे सहमे परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद तैयारी के साथ सीआईए-वन की टीम मौके पर पहुंची, जहां पुलिस को देखते ही दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाब में पुलिस ने पहले दो हवाई फायर किए। इस पर बदमाश कार से उतरकर फायरिंग करते हुए भागने लगे। तभी पुलिस की गोली से दो बदमाश जख्मी हो गए। घायल बदमाशों की पहचान भारत नगर निवासी नीरज उर्फ बाबा और सैनी कॉलोनी निवासी सौरभ के रूप में हुई। दोनों को घुटने के नीचे गोली लगी थी, जबकि यूपी के मुजफ्फरनगर के दौलरा निवासी अंकुर को पुलिस ने ड्राइविंग सीट पर ही काबू कर लिया। धरे गए बदमाशों से पूछताछ में पता चला कि एक बदमाश प्रवीण करीब एक किलोमीटर दूर खेतों में है, जहां उसने अपह्त दुकानदार को रस्सी से बांधकर बंधक बना रखा है। बदमाशों की योजना थी कि फिरौती की रकम वसूलने के बाद नीरज ऊर्फ बाबा और सौरभ कॉल करेंगे, जिसके बाद प्रवीण दुकानदार को छोड़ देगा, लेकिन पुलिस टीम ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल बदमाशों को सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। बाकी दो बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। किला थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, आईपीसी की धारा 186, 307 के तहत रिपोर्ट भी दर्ज की है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल और दो खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार नीरज, सौरभ, अंकुर और प्रवीन के अलावा पांचवां बदमाश अंकुर है, जिसकी तलाश जारी है।
अंबाला जेल से डेढ़ साल पहले फरार हुआ था मास्टरमाइंड नीरज
आरोपी नीरज उर्फ बाबा का पहले से आपराधिक रिकार्ड है। आरोपी के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत थाना किला और चांदनी बाग में तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी करीब दो साल पहले अंबाला जेल में बंद था। वहीं करीब डेढ़ साल पहले जेल से कई अन्य बंदियों के साथ फरार हुआ था। दुकानदार का अपहरण कर फिरौती वसूलने की साजिश में भी नीरज और सौरभ मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को फिरौती में शामिल पांचवें बदमाश की तलाश
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार बदमाशों को काबू कर लिया, जबकि पांचवें का सुराग नहीं लग सका है। अब धरे गए बदमाशों से पूछताछ के आधार पर पुलिस उनके पांचवें साथी की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पांचवां आरोपी अंकुर भी उनकी गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें