फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अनु, मनु, रुपांशी और अन्नू हैंडबॉल स्पर्धा में दिखाएंगी दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नेशनल स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप में पानीपत की अनु,मनु और अन्नू पानीपत महिला वर्ग में अपना दम दिखाएंगी। खिलाड़ी वंदना सिरसा और मनोज कुमार भिवानी के नेतृत्व करेंगे। दूसरी नेशनल सीनियर स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन विवेक विश्वविद्यालय बिजनौर (उत्तरप्रदेश) में सात से 10 जनवरी तक किया जाएगा।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी खेल नकुल धनखड़ ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेडी महम (रोहतक) में दो जनवरी को स्पीड हैंडबॉल हरियाणा सीनियर टीम के ट्रायल लिए गए। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी सात से 10 जनवरी 2026 तक दूसरी नेशनल सीनियर पुरुष व महिला सीनियर स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप में विवेक यूनिवर्सिटी बिजनौर (उत्तरप्रदेश) में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सतीश चौधरी (रोहतक) हरियाणा स्पीड हैंडबॉल ट्रायल इंचार्ज ने बताया कि महिला वर्ग में वंदना सिरसा (टीम कैप्टन), कोमल भिवानी, स्वीटी भिवानी, निधि भिवानी, श्रद्धा रोहतक, शीतल रोहतक, सानिया रोहतक, रुमिशा चरखी, अनु पानीपत, मनु पानीपत, अन्नु पानीपत और रुपांशी पानीपत भाग लेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें