फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पानीपत में निगम प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच का क्लर्क आठ हजार की रिश्वत लेता गिरफ्तार, ACB टीम ने दबोचा

Fri, 20 Sep 2024 04:17 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम पानीपत नगर निगम की पालिका बाजार इमारत की संपत्तिकर शाखा से घूसखोर कलर्क के आठ हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
रिश्वत लेते गिरफ्तार कलर्क को साथ ले जाती एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में नगर निगम की पालिका बाजार इमारत की संपत्तिकर शाखा से शुक्रवार दोपहर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एक क्लर्क को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम आरोपी को साथ लेकर गई है। आरोपी का नाम अजय बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


आरोपी कलर्क निगम की कर शाखा के कमरा नंबर एक में कच्चे कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। कर्मचारी का काम संपत्ति कर की फाइलों में ऑब्जेक्शन लगाने यानी आपत्ति दर्ज करवाने का था। कर्मचारी किसी का प्रॉपर्टी आईडी का काम कराने की एवज में 12 हजार रुपये की डिमांड की थी। उसकी आवेदक ने एसीबी को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर एसीबी ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पालिका बाजार निगम कार्यालय में दबिश दी। यहां से आरोपी कर्मचारी को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 

करीब साढ़े तीन बजे एसीबी टीम आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। एसीबी की रेड से पालिका बाजार के अन्य सभी कर्मचारियों में खलबली मच गई। संपत्ति कर शाखा के तकरीबन सभी कर्मचारी कार्यालय छोड़ गए। कोई निगम आयुक्त की बैठक में पहुंचा तो कोई बाहर घूमता मिला। चर्चाएं रही है कि आरोपी कर्मचारी ने कई अन्य कर्मचारियों के नाम भी लिए हैं। ये भी चर्चाएं हैं कि एसीबी टीम के पास आरोपी कर्मचारी की ऑडियो वीडियो जैसे सबूत भी हैं। जिनमें आरोपी कर्मचारी रिश्वत की डिमांड कर रहा है। वहीं, एसीबी टीम ने अब तक इस मामले पर बयानबाजी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें