पानीपत। बिंझौल गांव के अंशुल ने 35वीं कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया है। यह चैंपियनशिप 24 से 26 मई को जींद में आयोजित की गई थी। अंशुल पिछले दो साल से कराटे का अभ्यास कर रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप वह पदकों की झड़ी लगा रहे हैं।
इससे पहले भी अंशुल जिला स्तर पर दो पदक हासिल कर चुके हैं। पिता रामकुमार कंपनी में काम करते हैं और उनकी मां सुशीला गृहिणी हैं। वह अभिनव स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र है। वह कोच जतिन के मार्गदर्शन में कराटे के गुर सिख रहे हैं।
पिता रामकुमार ने बताया कि वह पिछले दो साल से कराटे का अभ्यास कर रहे हैं। वह कोच जतिन के मार्गदर्शन में कराटे सीख रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप वह पदकों की झड़ी लगा रहे हैं। उन्होंने 35 वीं कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया है।