फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दौड़ में अंशुल और मुस्कान ने मारी बाजी

विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि मोनू नांदल व जोगिंदर। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
- डाहर गांव में मेरा युवा भारत पानीपत की ओर से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सोमवार को इसराना ब्लॉक के डाहर गांव के महाराजा सूरजमल स्टेडियम में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अंशुल प्रथम, आकाश द्वितीय व सावन तृतीय रहा। महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम, प्रीति द्वितीय व रिया तृतीय रही। लंबी कूद पुरुष वर्ग में रितेश प्रथम, वंश द्वितीय, अनुज तृतीय रहा। लंबी कूद महिला वर्ग में इशिका प्रथम, खुशी द्वितीय, अंजलि तृतीय रही। कबड्डी में महिला वर्ग में खुशी की टीम और रस्साकशी में पुरुष वर्ग में अंशुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का आयोजन मेरा युवा भारत पानीपत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में समूह एवं एकल दोनों वर्गों के खेलों का आयोजन किया गया इसमें युवाओं ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि डाहर गांव के सरपंच मोनू नांदल व नंबरदार जोगिंदर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ी सम्मानित

सरपंच मोनू नांदल ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को न केवल मंच प्रदान करते हैं बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। मंत्रालय के एनवाईसी सार्थक कुमार ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। मैदान में मिली सीख जीवन की हर परीक्षा में काम आती है। विजेता खिलाड़ियों को मुख्यातिथियों ने इनाम राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक मोहित राठी, कोच जसबीर, नरेंद्र, अमन और पवन नांदल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें