फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंसल में 117 डेलीगेट का होगा चुनाव, संयुक्त सचिव का पद महिला आरक्षित

विज्ञापन
अंसल में चुनाव पर चर्चा करते चुनाव अधिकारी अशोक मेहता, सहायक चुनाव अधिकारी संदीप गोस्वामी व सचि
विज्ञापन
पानीपत। शहर की वीआईपी कॉलोनी अंसल सुशांत सिटी में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 22 मई से 14 जून तक पांच चरण में चुनाव कराया जाएगा। पहले चरण के मतदान के लिए 15 मई को नामांकन शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

अंसल में 117 डेलीगेट्स का चुनाव होगा। सबसे अधिक एफ ब्लॉक में 20 डेलीगेट चुने जाएंगे। एक परिवार-एक डेलीगेट नियम लागू रहेगा। इसमें पति, पत्नी, माता-पिता व अविवाहित बच्चों को एक परिवार माना जाएगा। आरडब्ल्यूए का चुनाव 12 जुलाई को कराया जाएगा। अंसल सुशांत सिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव अधिकार अशोक मेहता और सहायक चुनाव अधिकारी संदीप गोस्वामी ने वर्ष 2026 के चुनाव कार्यक्रम व ब्लॉकवार मतदाता व डेलीगेट सूची जारी कर दी है। एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र राणा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, लोकतांत्रिक व सदस्यता रजिस्टर के आधार पर कराई जाएगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन द्वारा जारी सूची के अनुसार कॉलोनी में 1122 मतदाता हैं। इन117 डेलीगेट चुने जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें