फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र-दिल्ली के बीच आज से दौडे़गी एक और पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे ने ट्रेनों को पटरी पर उतारना शुरू कर दिया है। कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए एक ट्रेन और जुड़ गई है। रेलवे ने कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू स्पेशल ट्रेन को कुरुक्षेत्र से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलाने के लिए झंडी दे दी है। यह ट्रेन 20 दिसंबर सोमवार से अपने पुराने निर्धारित समय पर रवाना होगी। इससे दिल्ली की तरफ आवागमन करने वाले दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इसका संचालन शुरू होने से सुबह के समय दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। लेकिन अभी इस ट्रेन में यात्रियों को सफर करने के लिए मेल-एक्सप्रेस ट्रेन का किराया देना होगा। वहीं ट्रेन में अभी फिलहाल स्पेशल ट्रेन में मासिक पास नहीं चलेंगे। वापसी में यह ट्रेन दिल्ली से पानीपत तक ही चलाई जाएगी। लॉकडाउन के बाद से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन कम संख्या में किया जा रहा है। इससे यात्रियों को ट्रेनों में भारी भीड़ के बीच सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा रहा है। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर पैसेंजर ट्रेन की संख्या बढ़ाने के लिए यात्री काफी समय से मांग कर रहे थे।
दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग में 20 दिसंबर से पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होने से दिल्ली जाने वालों को काफी राहत मिलेगी। कुरुक्षेत्र से पैसेंजर ट्रेन (04178) सुबह 5.55 बजे रवाना होगी जो पानीपत स्टेशन पर सुबह 7.10 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन सुबह 7.12 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन समालखा स्टेशन पर 7.29 बजे, गन्नौर रेलवे स्टेशन पर 7.43 बजे, सोनीपत रेलवे जंक्शन पर 8.02 बजे, नरेला रेलवे स्टेशन पर 8.26 बजे और सब्जीमंडी रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.01 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन पुरानी दिल्ली सुबह 9.35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में यह ट्रेन (04127) पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम 4.40 बजे रवाना होगी। सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर 4.54 बजे, नरेला रेलवे स्टेशन पर 5.30 बजे, सोनीपत रेलवे जंक्शन पर 5.51 बजे, गन्नौर रेलवे स्टेशन पर 6.18 बजे, समालखा रेलवे स्टेशन पर शाम 6.32 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन पानीपत रेलवे जंक्शन पर 7 बजे पहुंचेगी।
वर्जन-
- कुरुक्षेत्र से दिल्ली के बीच 20 दिसंबर से एक और पैसेंजर ट्रेन चलेगी। वापसी में यह ट्रेन पानीपत तक चलेगी। ट्रेन का संचालन शुरू होने से पानीपत के यात्रियों को दिल्ली आने जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

- दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें