फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली के ध्यानार्थ : जुनैद के एक और नाबालिग गुर्गे को किया गिरफ्तार, स्कॉर्पियो कार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
-साथी उवेश के भाई की स्कॉर्पियो कार में घूमता था जुनैद, पुलिस ने बरामद की
विज्ञापन


-रिसपुर गांव में पैसे लेकर जमीन पर कब्जा करने के लिए आया था आरोपी

-एक सप्ताह पहले जुनैद को सीआईए-3 की टीम ने किया था गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सनौली थाना क्षेत्र में रिसपुर गांव में जमीन पर कब्जा करने के लिए पुलिस पर फायरिंग करने के आरोपी यूपी के गैंगस्टर जुनैद के एक और नाबालिग साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने पहले से ही गिरफ्तार जुनैद और उसके साथी उवैश को भी रिमांड का समय पूरा होने पर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने जुनैद और उवैश के कब्जे से एक स्कॉर्पियो कार भी बरामद की है। उधर, पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
बीते 11 अगस्त को सीआईए-3 की टीम ने शामली के तितरवाडा गांव निवासी जुनैद और उसके साथी उवैश को गिरफ्तार किया था। जुनैद पर अपने 20-25 साथियों के साथ मिलकर 16 जून को सनौली थाना क्षेत्र के रिसपुर गांव में जमीन पर कब्जा करने के लिए फायरिंग करने के आरोप थे। इसके साथ ही उसने अपने साले नदीम निवासी गढ़ी बेसिक और साढू के घर पर भी फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एक स्कॉर्पियो कार भी बरामद की है। कार आरोपी उवैश के भाई के नाम है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने जुनैद के एक और नाबालिग गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की उम्र करीब 17 साल है। सोमवार को जुनैद और उवैश की रिमांड का समय पूरा होने के कारण दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि जुनैद और उसके साथियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बॉक्स
सनौली थाना पुलिस प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ
जुनैद के जेल जाने के बाद सनौली थाना पुलिस एक बार फिर उसे प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जुनैद ने अपने साले के घर पर फायरिंग की थी। इस मामले की जांच सनौली थाना पुलिस कर रही है। पुलिस जुनैद के दो आरोपी इंसार और शाकिर को जेल भेज चुकी है। थाना सनौली प्रभारी संदीप ने बताया कि जल्द ही जुनैद को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें