मोनो एथलिक एस से भरी पिकअप को लूटने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। वह घरौंडा, करनाल निवासी है। उससे वारदात मेें प्रयोग की गई स्विफ्ट कार भी बरामद की गई। उसे जेल भेज दिया गया है। वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया 18 अगस्त को पानीपत के नेहरू नगर निवासी शामलाल की पिकअप गाड़ी लूट ली गई थी। उसमें एक हजार किलो मोनो एथलिक एस भरा था। ड्राइवर विक्की और कारीगर सोनू को सेक्टर-25 स्थित ट्रांसपोर्ट पर माल उतारने के लिए भेजा गया था। वहां पर वारदात अंजाम दी गई। चालक विक्की ने बताया कि मलिक पेट्रोल पंप के पास स्विफ्ट कार में सवार पांच बदमाश आए और लूट अंजाम दी। शामलाल ने विक्की और सोनू पर शक जाहिर किया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर पिकअप गाड़ी को असंध के पास बरामद किया। आरोपी विक्रम उर्फ विक्की और सहनवाज उर्फ सोनू को देवीलाल पार्क के पास से काबू कर लिया गया था। रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ गई। इसके बाद कमलजीत निवासी हरिनगर पानीपत को पकड़ा गया। बुधवार शाम को सीआईए-1 ने हरविंद्र उर्फ लाड्डी निवासी घरौंडा, करनाल को रिफाइनरी रोड पुल से कार समेत पकड़ा गया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।