फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंकिता बनीं पानीपत की नगरायुक्त, पंकज को गुरुग्राम की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत पानीपत और गुरुग्राम जिलों में भी बड़े प्रशासनिक बदलाव देखने को मिले हैं।
विज्ञापन


जारी आदेशों के अनुसार, आईएएस अंकिता चौधरी (बैच 2019), जो अब तक गुरुग्राम में अतिरिक्त निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, उन्हें अब पानीपत का नया जिला नगर आयुक्त और नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उन्होंने पंकज (बैच 2020) का स्थान लिया है।

वहीं, पानीपत में अपनी सेवाएं दे रहे पंकज को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए गुरुग्राम नगर निगम का कमिश्नर और गुरुग्राम का जिला नगर आयुक्त बनाया गया है। उन्होंने प्रदीप दहिया का स्थान लिया है। सरकार के इस कदम से दोनों प्रमुख शहरों में विकास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें