फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छाजपुर गांव में दूषित पेयजल की सप्लाई से रोष

Sat, 20 Sep 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
छाजपुर खुर्द गांव में दूषित पानी को दिखाते ग्रामीण। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। छाजपुर गांव में पिछले दो साल से पेयजल की पाइप लाइन में लीकेज की समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीण इस संबंध में पंच से लेकर विधायक तक से मिल चुके हैं। उनको केवल आश्वासन ही मिला है। ऐसे में ग्रामीण दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं। दूषित पेयजल की सप्लाई से स्थानीय ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

छाजपुर खुर्द गांव के गुलाब सिंह, संदीप, बिजेंद्र, विक्रम ने बताया कि गांव की पेयजल लाइन पिछले दो साल से टूटी हुई है। कई बार वह सरपंच शंकुतला देवी को इस बारे में अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पांच माह पहले उन्होंने समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना को दूषित पेयजल की समस्या के बारे में बताकर उनसे समाधान की मांग की थी। उन्होंने पीने के पानी के लिए नया ट्यूबवेल तो लगवा दिया लेकिन पानी की पाइप लाइन ठीक नहीं करवाई हैं जिससे घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है और लोग उसे पीने को मजबूर हैं। दूषित पानी पीने से उन्हें गांव में डायरिया व अन्य बीमारियों के फैलने के डर सताने लगा है। दूषित पानी पीने से गांव में वायरल बुखार, उल्टी-दस्त के मामले बढ़ रहे हैं और बच्चे ज्यादा संख्या में संक्रमित हो रहे हैं जिससे उनके स्वास्थ्य के साथ उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। प्रशासन को पेयजल की इस समस्या को गंभीरता से लेकर पाइप लाइन की लीकेज की मरम्मत करानी चाहिए ताकि लोगों को पानी के लिए स्वच्छ पानी मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें