फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मजदूर दिवस पर श्रमिकों की स्थिति पर जताया रोष

विज्ञापन
क्रांतिकारी मजदूर यूनियन एआईयूटीयूसी ने किया सभा का आयोजन।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समालखा। क्रांतिकारी मजदूर यूनियन एआईयूटीयूसी ने वीरवार को मजदूर दिवस पर गोल्डन पार्क में सभा की। सभा में मजदूरों की स्थिति पर रोष जताया गया। मुख्य वक्ता एआईयूटीयूसी के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठी रहे। उन्होंने कहा कि आज पूंजीवादी व्यवस्था अपने संकट का सारा बोझ मजदूरों पर डाल रही है।
20 मई को चार मजदूर कोड समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने व सरकारी विभागों को पूंजीपतियों को कोड़ियों के भाव बेचने के विरोध में राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार आठ के बजाय 12 घंटे के काम का कानून बना रही है। 300 मजदूरों के उद्योग में नौकरी से निकालने के लिए मालिकों को सरकार की अनुमति लेने की जरूरत नहीं रहेगी। महिलाओं के लिए अब रात में कार्य करने का कानून बना दिया गया है जबकि हमारे देश में महिलाएं दिन में भी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

सरकार सिर्फ चंद पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। इसका आम जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। मजदूरों, गरीब किसानों व आम जनता का शोषण करते हुए देश की ज्यादातर धन-दौलत चंद पूंजीपतियों के हाथों में जमा हो गई है। दूसरी तरफ महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगार नौजवान दर-दर की ठोकर खा रहे हैं।
विज्ञापन

इस सभा का संचालन राजवीर सिंह ने किया। इसकी अध्यक्षता यूनियन के प्रधान शेर सिंह ने की। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन की प्रधान शकुंतला, सचिव कमलेश, कविता, मिड-डे-मील कार्यकर्ता यूनियन की महासचिव कुसुम पांचाल, यूनियन के नेता सुरेश, संजीव व रामगोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें