फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निजीकरण की नीतियों के खिलाफ बिजली कर्मियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने निजीकरण की नीतियों के खिलाफ सम्मेलन कर रोष प्रकट किया। जिसमें चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा ने मंगलवार को समालखा बिजली निगम कार्यालय में कर्मचारियों के सम्मेलन को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। इसके लिए केरल में 10, 1 1 और 12 मार्च को सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें आंदोलन के बारे में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमार, अपाहिज, घरेलू परिस्थितियों के कारण कर्मचारी अपने विभाग के अध्यक्ष से तबादला करवा लेते थे लेकिन प्रदेश ने तमाम प्रकार के ग्रुप सी, डी के कर्मचारियों की तबादलों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी यूनिटों में 25 मार्च को बैठक की जाएगी। जिसमें कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर चर्चा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता यूनिट प्रधान कपिल रावल और संचालन अमित कुमार ने किया। इस अवसर पर कर्मचारी नेता सुरेश कुमार, मदन रावल, जितेंद्र सैनी, सोमपाल रावल, विनोद कुमार, सर्कल सचिव सतेंद्र पुनिया, प्रमोद शर्मा, जोगिंदर और बलराज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें