फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स का प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो स्टोरी... पानीपत। विधायक प्रमोद विज के कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने गई आंगन? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। 80 दिन से आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्कर्स ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शहरी विधायक प्रमोद विज के दफ्तर के बाहर घेराव कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह हर बार की तरह रोष प्रदर्शन नहीं है। वह अब 24 घंटे तक दिन-रात का पड़ाव डालने के बाद शनिवार दोपहर सरकार को चेतावनी देकर उठेंगी।
विज्ञापन

सीटू, अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर जनविरोधी बजट के खिलाफ किसानों, मजदूरों व महिलाओं ने उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। जिले के सैकड़ों मजदूर व किसान शिव वर्मा स्मारक में एकत्रित हुए और जनविरोधी बजट, महंगाई, बेरोजगारी व गरीब विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने 80 दिन से आंदोलनरत आंगनबाड़ी कर्मियों के आंदोलन का सर्मथन किया।
रोष प्रदर्शन व सभा की अध्यक्षता किसान सभा नेता डॉ. सुरेंद्र मलिक, सीटू के नेता जयभगवान व खेत मजदूर यूनियन के उपप्रधान एडवोकेट दयानंद पंवार ने संयुक्त रूप से की व संचालन सीटू नेता कामरेड सुनील दत्त ने किया। रोष प्रदर्शन व सभा को जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव सविता, जिला प्रधान संतरो, खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव ओमपाल, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव अमरीश त्यागी, किसान सभा के नेता प्रीतम रावल, गुलाब, सीटू नेता नवीन सपड़ा, एसए खान, आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की जिला प्रधान कमला, मिड डे मिल वर्कर्स यूनियन की नेता निर्मला, कविता, आंगनबाड़ी मदर ग्रुप समिति की जिला सचिव कौशल्या, अनीता ने संबोधित कर सरकार की निंदा की।

विधायक कार्यलय के बाहर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी वर्कर्स।- फोटो : Panipat

प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आंगनबाड़ी वर्कर।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें