फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Thu, 09 Oct 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बाल भवन में महिला व बाल विकास विभाग की ओर से बुधवार को पोषण माह के तहत पोषण मेले का आयोजन किया गया। इसमें जिले की महिला व बाल विकास परियोजना की अधिकारी, सुपरवाइजर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
विज्ञापन

मुख्यातिथि महिला व बाल विकास पंचकूला की संयुक्त निदेशक पूनम रमन रहीं। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. मनीषा और वक्ता परमिंदर कौर ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जानकारी दी। वक्ता परमिंदर ने कहा कि एक स्वस्थ समाज की नींव पोषित बच्चों और जागरूक माताओं पर टिकी होती है। साथ ही खानपान ठीक होने से ही स्वस्थ जीवन का निर्माण होता है। जन-कल्याणकारी योजनाओं जैसे कि पोषण अभियान, आयरन और फोलिक एसिड वितरण, किशोरी स्वास्थ्य योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य है योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें