फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और विद्यानंद कॉलोनी में विकास कार्यों का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत ग्रामीण हलका विधायक महीपाल ढांडा ने वार्ड 12 की विद्यानंद कॉलोनी में सोमवार को करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया है। इसमें विद्यानंद कॉलोनी की मेन गली में बड़े आरसीसी नाले का निर्माण, तीन अन्य नालों का निर्माण व छौक्कर पेट्रोल पंप वाली गली का निर्माण सहित कई अन्य गलियां शामिल हैं। कॉलोनी के लोगों ने विधायक महीपाल ढांडा का फूलमालाओं से स्वागत भी किया। वहीं, विधायक ने आश्वासन दिया कि कॉलोनी में किसी भी प्रकार के विकास कार्यो में कोई कमी नहीं रहने देंगे।
विज्ञापन

विद्यानंद कॉलोनी में पिछले कई साल से गंदे पानी की निकासी की भारी परेशानी थी। इसे अमर उजाला ने अपनी ग्रांउड रिपोर्ट के अभियान के तहत 3 जुलाई को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद ग्रामीण विधायक ने यहां की परेशानी को देखते हुुए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। इस मौके पर डिप्टी मेयर रविंद्र फुले, वार्ड 12 से पार्षद सतीश सैनी, वार्ड 24 से पार्षद पति राजपाल हरिनगर, वार्ड 13 से पार्षद शिव कुमार शर्मा, जिला सचिव कृष्ण आर्य, बहन कमलेश मदान, नरेंद्र भिवान, पवन राणा, अवतार शास्त्री, बिटू सरदार, गुरदेव कुमार, जितेंद्र अहलावत आदि मौजूद रहे।
सबसे बड़ी कालोनी में समस्याएं भी बड़ी
वार्ड नंबर-12 के अंतर्गत आने वाली विद्यानंद कॉलोनी शहर की सबसे बड़ी कॉलोनी होने के साथ सबसे ज्यादा खस्ता हाल कॉलोनी का तमगा लिए है। यहां सबसे ज्यादा आबादी होने के बावजूद गंदगी भी सबसे ज्यादा लोगों बताते थे। बारिश में हाल खराब हो जाते हैं। ग्रामीण विधानसभा में गंदगी, कीचड़, ओवरफ्लो नाले, ठप निकासी व्यवस्था में सबसे पहला नाम इसी कॉलोनी का आता रहा है। शहर के नेताओं के खिलाफ कॉलोनी के लोगों में खासा रोष बना हुआ था। लोगों का कहना था कि नेताओं और निगम अधिकारियों की लापरवाही की वजह से उन्हें नरक भोगना पड़ रहा है। अबकी बार कॉलोनी के लोग नेताओं को चोट अपनी वोट से देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें