फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एएनसी की टीम ने नशा तस्कर दबोचा, अफीम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने सिवाह बस स्टैंड के पास से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1.01 किग्रा अफीम बरामद की। आरोपी अभिषेक यूपी के बदायू का रहने वाला है। उसके खिलाफ औद्योगिक थाना सेक्टर-29 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एएनसी में तैनात एएसआई रणदीप ने औद्योगिक सेक्टर-29 थाने में दी शिकायत में बताया कि उनकी टीम सिवाह बस स्टैंड के पास गश्त कर रही थी। उसी समय मुखबिर की सूचना आई की एक युवक एक युवक अफीम तस्करी करने के लिए आया है। सूचना पर टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक अभिषेक निवासी बदायू यूपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद टीम ने उसके बैग की तलाशी ली तो बैग से करीब 1.01 किग्रा अफीम मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें