फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकल्याण के कार्य करने वाली संस्था ही सर्वश्रेष्ठ : ज्ञानानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। सेक्टर-25 स्थित रघुनाथ धाम में शनिवार को अन्नपूर्णा वस्त्र, अनाज व पुस्तक बैंक के 11वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ के बाद संबोधन में कहा कि जनकल्याण के कार्य करने वाली संस्था ही सर्वश्रेष्ठ कहलाती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गीता के श्लोक सुने।
विज्ञापन

दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माट्टा ने ज्ञानानंद महाराज का स्वागत किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, मेयर कोमल सैनी, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा और ओमप्रकाश माट्टा ने महाराज का आशीर्वाद लिया।
ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए समाज के सभी वर्गों को सामर्थ्य के अनुसार आगे आना चाहिए। सेवा कार्यों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से समाज का कल्याण संभव है। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने वाले लोग समाज में श्रेष्ठ उदाहरण पेश करते हैं।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया ने दशहरा कमेटी की टीम को जनकल्याण के कार्यों के लिए बधाई दी और अन्य लोगों से भी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी, विभु पालीवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया, मार्केट कमेटी चेयरमैन अवतार सिंह शास्त्री और चमन लाल गुलाटी मौजूद रहे।

अतिक्रमण मुक्त ग्रीन बेल्ट में लगाए 4200 पौधे
पानीपत। ग्रीन पानीपत मिशन के तहत नगर निगम ने जीटी रोड स्थित रोड धर्मशाला के पास अतिक्रमण मुक्त कराई गई ग्रीन बेल्ट में 4200 पौधे लगाए। करीब 30x500 मीटर क्षेत्र में 3100 बड़े और 1100 छोटे पौधे लगाए गए। पौधरोपण कार्यक्रम गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज की देखरेख में हुआ, जिसमें मेयर कोमल सैनी, विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और निगम आयुक्त डॉ. पंकज राव मौजूद रहे।
ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और पेड़ों की कटाई रोकने की जरूरत है। निगम आयुक्त डॉ. पंकज राव ने बताया कि ग्रीन पानीपत मिशन के तहत इस वर्ष शहर में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने शहरवासियों से पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करने और बच्चों के जन्मदिन व अन्य अवसरों पर पौधरोपण की परंपरा शुरू करने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें