फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पीर बाबा की मजार के पास रह रहे वृद्ध की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। नौल्था गांव में पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर राजकीय कन्या स्कूल के सामने पीर बाबा की मजार के पास रह रहे वृद्ध की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह राहगीरों ने वृद्ध का रक्तरंजित शव तख्त पर पड़ा देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना इसराना की पुलिस ने मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सीआईए-1 और फील्ड यूनिट की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शक के आधार पर कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसराना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
नौल्था गांव में राजकीय कन्या स्कूल के सामने हाईवे पर एक पीर बाबा का मजार है। जींद जिले के मुहाना गांव के सत्यनाथ उर्फ सत्यवान (55) यहां रहते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को अज्ञात लोगों ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

रविवार सुबह को जब लोग मजार पर पहुंचे तो तख्त पर बाबा का शव पड़ा मिला। शव आधा तख्त पर था और आधा जमीन पर पड़ा था।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना इसराना के प्रभारी महीपाल, सीआईए व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। जहां से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। बेटे अशोक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें जुट गई हैं। पुलिस ने मृतक के पास आने-जाने वालों की जांच शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है। जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। जिससे हत्याकांड का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें