फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ड्रेन नंबर-वन पर बनाया जाएगा आठ किमी. लंबा सिंगल पिलर फ्लाईओवर, यह शहर के अंदर सबसे बड़ा बाईपास होगा

Fri, 30 Jan 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
मेयर कोमल सैनी।
विज्ञापन
जगमहेंद्र सरोहा
विज्ञापन

पानीपत। शहर में ड्रेन नंबर-वन पर करीब आठ किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह फ्लाईओवर दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर सिंगल पिलर पर होगा। इसके मूर्त रूप में आने के बाद शहर के अंदर सबसे बड़ा बाईपास होगा। इसके मूर्त में आने के बाद ड्रेन नंबर-वन को कवर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और इसके साथ दोनों तरफ सड़क भी बनी रहेंगी। नगर निगम ने इसका प्रस्ताव बनाया है।
ड्रेन नंबर-वन शहर की लाइफलाइन मानी जाती है। यह काबड़ी रोड से शुरू होकर आधे शहर की कॉलोनियों व पांच रिहायशी और औद्योगिक सेक्टर से होकर सिवाह गांव से आगे ड्रेन नंबर-दो में मिलती है। शहर के दूषित पानी निकासी की सबसे बड़ी ड्रेन है। नगर निगम ने ड्रेन को करनाल की मुगल कैनाल की तर्ज पर कवर करने का फैसला लिया था। इसकी डीपीआर भी बना ली गई थी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के गाइडलाइन के बाद इसकी सफाई बड़ी चुनौती बनेगी, ऐसे में निगम ने अब ड्रेन नंबर-वन को कवर करने की बजाय सिंगल पिलर पर फ्लाईओवर बनाने की योजना बनाई है। मेयर कोमल सैनी ने इस योजना के बारे में बुधवार और वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने रखा। मेयर कोमल सैनी ने इससे शहर के यातायात में होने वाले फायदे के बारे में भी विस्तार से बताया। सीएम ने इस पर आगे काम करने की झंडी दे दी। इसके साथ शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान पर भी चर्चा की। मेयर ने इसके लिए 200 गाड़ी कराने की मांग की।
विज्ञापन



शहर का सबसे बड़ा बाईपास होगा
ड्रेन नंबर-वन पर जीटी रोड पीडब्ल्यूडी कार्यालय से फ्लाईओवर बनाना शुरू किया जाएगा। यहां से देवी मंदिर, कुटानी रोड से होते हुए सनौली रोड बलजीत नगर नाके तक बनाया जाएगा। इससे करनाल से यूपी या फिर औद्योगिक सेक्टरों में जाने वाले वाहनों को सीधे रास्ता मिलेगा। इससे जीटी रोड के साथ शहर की इन कॉलोनियों में जाने वाले वाली सड़कों पर भी यातायात का दबाव कम होगा। इससे शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। शहर में अब तक इससे लंबा फ्लाईओवर नहीं है।


दूसरी तरफ बन रहा आरओबी


इसके ठीक सामने जीटी रोड की दूसरी तरफ रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने इसकी पिछले महीने आधारशिला रखी थी, इससे जीटी रोड और पुराना औद्योगिक क्षेत्र में जाना आसान हो जाएगा, इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल पुल रखा है। इस पर 52 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित की है। यह दो वर्ष में बनकर तैयार होगा और ड्रेन नंबर-वन के साथ सिंगल पिलर ब्रिज होगा।
विज्ञापन


ड्रेन नंबर-वन पर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक की है। इसकी डीपीआर और फिजिबिलटी की जांच कराई जाएगी। इसके आधार पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा।
- कोमल सैनी, मेयर।

मेयर कोमल सैनी।

मेयर कोमल सैनी।

मेयर कोमल सैनी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें