किला थाना क्षेत्र से एक युवक को सट्टा लगाते हुए सीआइए वन की टीम ने काबू किया और आरोपी के पास से कॉपी, पैन व 6140 रुपये बरामद कर आरोपी के खिलाफ किला थाना में केस दर्ज किया गया है।
सीआइए वन प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी एक टीम मुख्य सिपाही दिनेश के नेतृत्व में नूरवाला सरकारी स्कूल के पास गश्त पर थी। टीम को सूचना मिली कि एक युवक राजेश पुत्र डालचंद निवासी वधावा राम कॉलोनी सरकारी स्कूल के पीछे सट्टा खेल रहा है 100 रुपये के बदले एक हजार रुपये की बाजी लगाने की आवाजे लगा रहा है। जिस सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और युवक को काबू किया। आरोपी के कब्जे से कॉपी, पैन व पेंट की जेब से कुल 6140 रूपये मिले। युवक के पास कोई लाइसैंस नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ किला थाना में केस दर्ज कराया।