स्काईलार्क रोड पर कुछ युवकों ने दो कार मकैनिकों के साथ मारपीट की। जब उन्होंने शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार निवासी वाल्मीकि कॉलोनी, तहसील कैंप ने बताया कि वह कार की मरम्मत कार्य करता है। शनिवार रात आठ बजे वह दुकान का काम खत्म कर दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। जब वह हैप्पी की दुकान के सामने स्काइलार्क रोड पर पहुंचा तो वहां पर कुछ युवक खड़े हुए थे। जो एक मकैनिक पवन के साथ मारपीट कर रहे थे। जब उसने पवन को बचाने का प्रयास किया तो युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की। उसने बचाव के लिए आवाज लगाई तो वहां पर भीड़ इकट्ठा होने गई, जिसे देखकर युवक मौके से फरार हो गए। सभी ने जान से मारने की धमकी दी है। वहीं किला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।