फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अमृतसर एक्सप्रेस पौने पांच घंटे की देरी से आई, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। यात्रियों को ट्रेनों की देरी की परेशानी आए दिन झेलनी पड़ रही है। स्टेशन पर ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से आ रही है। सोमवार को अमृतसर एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से आई। इसके साथ 11 ट्रेनें देरी से आई। यात्री मनदीप और सागर ने बताया कि उन्हें अपनी ट्रेन का इंतजार करते हुए काफी समय हो गया है। उनकी ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से आ रही है।
विज्ञापन

अमृतसर एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे और दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने चार घंटे की देरी से आई। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस ढाई घंटे, दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस पौना घंटा और जम्मू तवी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। झेलम एक्सप्रेस 35 मिनट, आम्रपाली एक्सप्रेस पौने दो घंटे और फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू डेढ़ घंटा और कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू डेढ़ घंटा और नेताजी एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से आई।



स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आईं। यात्रियों को लंबा इंतजार करने में थोड़ी परेशानी हुई। स्टेशन पर यात्रियों के लिए हर सुविधा है ताकि किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राजेश कुमार, स्टेशन मास्टर, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें