फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 13 घंटे की देरी से पहुंची अमृतसर एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस 12 घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
झेलम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और जम्मू मेल व नेताजी एक्सप्रेस एक-एक घंटे की देरी से आईं, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। ट्रेनों की घंटों की देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। सोमवार को अमृतसर एक्सप्रेस 13 घंटे और सचखंड एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से पानीपत स्टेशन पहुंची। वहीं, झेलम एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे और नेताजी एक्सप्रेस व जम्मू मेल लगभग एक-एक घंटे की देरी से आईं। ट्रेनों का इंतजार करने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यात्री राकेश, रोहित और सुरजीत ने बताया कि वे परिवार के साथ अपने गंतव्य पर जाने के लिए निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंच गए थे, लेकिन ट्रेनें घंटों देरी से आईं। इससे उन्हें स्टेशन पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से ट्रेनों का संचालन समय पर सुनिश्चित करने और देरी की स्थिति में बेहतर व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल और अन्य ट्रेनों को लंबे रूटों की ट्रेनों की पासिंग के लिए स्टेशन पर ठहराव कराना पड़ता है। साथ ही कई जगहों पर चल रहे रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य भी इसके मुख्य कारण है। इससे ट्रेनोंं का संचालन भी प्रभावित होता है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

मनीष कुमार शर्मा, स्टेशन अधीक्षक, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें