फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आम्रपाली एक्सप्रेस चार घंटे लेट, यात्री परेशान

Fri, 25 Jul 2025 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर वीरवार को 13 ट्रेनें देरी से पहुंची। इनमें आम्रपाली एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से पहुंची। यात्री सरोज और सतीश ने बताया कि वह पिछले पौने घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा धनबाद स्पेशल फेयर गरीब रथ समर स्पेशल तीन घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

दिल्ली पानीपत एमईएमयू 2:09 घंटे की देरी से पहुंची। मुंबई सीएसएमटी पौने दो घंटे की देरी से पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस 52 मिनट की देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू 40 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस 37 मिनट की देरी से पहुंची। जम्मू मेल 38 मिनट की देरी से पहुंची। नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से पहुंची। अंबाला कैंट पानीपत एमईएमयू 36 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 26 मिनट की देरी से पहुंची। जम्मू तवी एक्सप्रेस 28 मिनट की देरी से पहुंची। हिमाचल एक्सप्रेस 29 मिनट की देरी से पहुंची।

वर्जन :

रेलवे स्टेशन पर लंबे रूट की कुछ ट्रेनें थोड़ी देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। इन ट्रेनों का देरी का समय हमें भी देरी से पता लगता है। रेलवे स्टेशन पर किसी भी यात्री को कोई परेशानी ना हो इसका खास ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रमेश चंद्र, रेलवे स्टेशन वरिष्ठ अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें