फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आम्रपाली साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। लंबी दूरी की ट्रेनों के देरी से आने का सिलसिला लगातार जारी है। ट्रेन कई घंटें की देरी से पहुंच रही हैं। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को आम्रपाली एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। साथ ही अमृतसर एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा मालवा एक्सप्रेस भी चार घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

पानीपत से अंबाला जाने वाले यात्री सुरेश, दिनेश और विजय ने बताया कि ट्रेन का निर्धारित समय सुबह जल्दी होने के कारण वह सुबह ही स्टेशन पर पहुंच गए थे लेकिन ट्रेन कई घंटों के बाद भी स्टेशन पर नहीं पहुंची।
इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्हें सुबह जल्दी ही अंबाला पहुंचना था लेकिन ट्रेन के समय पर नहीं पहुंचने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। समस्या को लेकर कोई सुधार रेलवे प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है। जिससे रोजाना सैकड़ों ट्रेन निर्धारित समय से कई घंटों के देरी से पहुंच रही है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेनों के समय में कोई सुधार न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। कई जगह चल रहे मरम्मत कार्य को लेकर यह समस्या हो रही है। साथ ही लंबे रूटों की ट्रेन पहले ही कई घंटों की देरी से पहुंच रही है। इसके अलावा उनकी पासिंग के लिए अन्य ट्रेन भी कई घंटों की देरी से स्टेशन पर पहुंच रही हैं।
ये ट्रेन पहुंच रही देरी से :
अप लाइन : आम्रपाली एक्सप्रेस सुबह 3:30 घंटे की देरी से पहुंची। अमृतसर एक्सप्रेस सुबह 2:28 घंटे की देरी से पहुंची। मालवा एक्सप्रेस सुबह 4:01 घंटे की देरी से पहुंची। ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 4:04 घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन को किसी कारणवश रद्द कर दिया गया है। पश्चिम एक्सप्रेस दोपहर 29 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस दोपहर 50 मिनट की देरी से पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम 1:41 घंटे की देरी से पहंची।
डाउन लाइन : गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह 20 मिनट की देरी से पहुंची। हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर 20 मिनट की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस सुबह 2:29 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें