पानीपत। शिक्षा के बिना अच्छे समाज की उम्मीद नहीं की जा सकती। युवाओं के पास इसके लिए एक समय है। वे इस समय का सदुपयोग करेंगे तो वे समाज व देश में अपनी नई पहचान बनाएंगे। इसके लिए उनके पास आसमां खुला है। अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह सराहनीय रहा। -दिनेश गोयल, प्रधान, एसडी पीजी कॉलेज।
अमर उजाला के भविष्य ज्योति समारोह से जुड़कर बहुत अच्छा लगा। इस मंच से नई पीढ़ी को जोश और उत्साह देखने वाला है। बच्चों ही नहीं उनके अभिभावकों के चेहरों पर भी अलग से चमक दिखी। युवा पीढ़ी को इस उत्साह और जोश को बनाए रखना चाहिए। -किरण बाला, पीजीटी अंग्रेजी, राजकीय सीसे स्कूल नौल्था।
शिक्षा समाज का आधार है। युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह युवाओं को नई दिशा देने वाला साबित हो रहा है। युवाओं में कार्यक्रम के लिए उत्साह देखने वाला रहा। -डॉ. रोहित बराक, बराक नी पेन ट्रीटमेंट सेंटर पानीपत
अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह सराहनीय पहल है। यह युवाओं की नहीं समाज को भी नई दिशा देना वाला है। इससे युवाओं को आगे बढ़ने की दिशा और मजबूती मिलेगी। युवाओं को अब इस सिलसिले को जारी रखना चाहिए। वे अपनी प्रतिभा को चमकाकर आगे आएं। -विभु पालीवाल, समाजसेवी एवं प्रधान, अंशदान फाउंडेशन।
भारत युवाओं को देश है। युवाओं को अपनी ताकत पहचान कर आगे आना होगा। वे शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में आगे आकर खुद को साबित कर सकते हैं। उनके आगे आने पर देश और समाज को मजबूती मिलेगी। अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह इसी दिशा में सार्थक कदम है। -राजन गुप्ता, नायसा फैशन।
शिक्षा के क्षेत्र में पहले सीमित संसाधन थे। आज युवाओं के पास आगे बढ़ने के लिए खुला आसमां है। वे किसी क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल की कोचिंग लेकर युवा इस क्षेत्र में आ सकते हैं। विजन-30 क्लासेस होनहारों का पूरा सहयोग करती है। वे आगे भी इस दिशा में प्रयासरत रहेंगे। -प्रशांत नाथ, को-फाउंडर विजन 30 क्लासेस पानीपत।
अमर उजाला लोगों तक सत्यता आधारित विषयों को पहुंचाता है। इसके साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है। यह सराहनीय कार्य है। इससे युवाओं का प्रोत्साहन बढ़ेगा। वे सम्मान पाकर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। -कपिल नारंग, यूनिट हेड, उजाला सिग्नल्स महाराजा अग्रसेन अस्पताल पानीपत।
अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह सराहनीय है। इससे युवाओं का उत्साह बढ़ा है और वे अपने लक्ष्य को मजबूती के साथ पूरा करेंगे। इस तरह के आयोजन हर वर्ग के लिए समय-समय पर किए जाने चाहिए। -रोहित अहलावत, रेपिड मेडिकेयर डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर रामलाल चौक पानीपत।
शिक्षा के साथ सेहत भी जरूरी है। युवा अच्छी सेहत न होने पर ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। ऐसे में अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह सराहनीय है। -डॉ संदीप अग्रवाल, हार्ट अस्पताल पानीपत
देश में सबसे बड़ी संख्या युवाओं की है। युवाओं को नई दिशा देने की जरूरत है। अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह युवाओं को दिशा दे रहा है। इस तरह के आयोजन से युवाओं को मजबूती मिलेगी। युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे आना चाहिए। -एरिक चुघ, चुघ डेवलपर्स चैनल पार्टनर एम-3-एम।
युवाओं को शिक्षा के साथ खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में आगे आना चाहिए। हर क्षेत्र में खुला आसमां हैं। वे अपनी उडान खुलकर उड़ सकते हैं। यह समाज ही नहीं देश को मजबूती देनी वाली होगी। अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह सराहनीय कदम है। -धर्मवीर कश्यप, नगर पार्षद एवं मार्गदर्शक वीआईपीएस एजुकेशन ग्रुप।।
अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह युवाओं प्रतिभाओं के लिए सराहनीय कदम है। इस आयोजन से युवाओं काे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है और वे अपने भविष्य के लिए गंभीर होगा। बच्चे ही नहीं अभिभावक भी काफी उत्साहित नजर आए हैं। -राजेश गुप्ता, हार्मनी सिटी
कपिल नारंग।
कपिल नारंग।
कपिल नारंग।
कपिल नारंग।
कपिल नारंग।
कपिल नारंग।
कपिल नारंग।
कपिल नारंग।
कपिल नारंग।