अमर उजाला की ओर से हर वर्ष की भांति इस साल भी हरियाणा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया गया। लघु सचिवालय के प्रथम तल स्थित कांफ्रेंस हॉल में 10वीं और 12वीं के 6-6 टॉपर्स को उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने प्रशस्ति पत्र, मेडल और अमर उजाला की ईयरबुक देकर सम्मानित किया।
मुख्य अथिति उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने सभी टॉपर्स का परिचय लिया। उन्होंने कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। आपने मेहनत और ईमानदार कोशिश की है, जिसकी वजह से आप टॉपर बने हैं। आप टॉपर्स की सफलता आने वाले बोर्ड विद्यार्थियों के लिए लक्ष्य बनेगा। उपायुक्त ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी। मेधावी सम्मान समारोह का संचालन एपीआरओ प्रदीप पराशर ने किया। इ कार्यकेक्रम में पर सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ सभी का मास्क लगाया जाना सुनिश्चित किया गया।