पहले बच्चे को पीटा, मां कारण जानने गई तो उसे भी मारपीट कर किया घायल
विकास नगर की घटना, सेक्टर 29 थाना पुलिस ने किया केस दर्ज, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। विकास नगर में एक नौ वर्षीय मासूम के साथ मारपीट हुई, जिसका कारण जानने के लिए मां आरोपियों के पास गई, तो उन्होंने मां के साथ भी मारपीट की। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विकास नगर निवासी शालु पत्नी प्रदीप ने बताया कि उसका नौ वर्षीय बेटा रिभष सोमवार को रोते हुए घर आया। उन्होंने रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसके साथ संजय पुत्र ज्ञान ने मारपीट की है। उसका बेटा बता ही रहा था कि इसी बीच अरुणा पत्नी संजय, चंद्रकला पत्नी ज्ञान, संजय पुत्र ज्ञान आए। उन्होंने उपरोक्त मारपीट करने का कारण पूछा तो संजय ने उसे मुंह पर थप्पड़ मारा और उसकी पत्नी व मां बाल पकड़कर उसे अपने घर के सामने ले गई। जहां पर उसके साथ जमकर मारपीट की। उसने बचाव के लिए आवाज लगाई तो पड़ोसी आ गए, जिनको देखकर वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने सामान्य अस्पताल में इलाज कराया।