फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पढ़ाई के साथ बच्चों के मन की बात जानें, बनें मददगार

Sun, 16 Nov 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
एसडी विद्या मंदिर हुडा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मंच पर उप​स्थित मुख्य वक्ता और  प
विज्ञापन
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा में बाल सुरक्षा के संवेदनशील विषय पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को पॉक्सो एक्ट (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारी और अन्य वक्ताओं ने शिक्षकों को बच्चों के मन की बात जानने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर उनकी समस्याओं का समाधान करने की सलाह दी। कार्यक्रम में एसडीवीएम हुडा, एसडीवीएम सिटी और एमएएसडी स्कूल के शिक्षक और अन्य कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि न्यायिक अधिकारी पॉक्सो स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट पानीपत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष शर्मा व अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट पुनीत लिम्भा रहे। वक्ताओं ने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि पॉक्सो एक्ट बच्चों के खिलाफ होने वाले लैंगिक अपराधों से उनकी रक्षा करने वाला एक अत्यंत मजबूत और विशेष कानून है। इस अधिनियम के अंतर्गत किसी भी प्रकार का यौन उत्पीड़न, शोषण या अपराध गंभीर दंडनीय है। अगर किसी भी बच्चे को कोई सहायता की आवश्यकता है तो वह चाइल्ड-लाइन के निशुल्क नंबर 1098 पर संपर्क कर सकता है।
वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक को हमेशा अपनी कक्षा में बच्चों के मन की बात जाननी चाहिए। वे जरूरत पड़ने पर मदद कर सकते हैं। वे किसी भी सूचना या जानकारी को नजरअंदाज न करें। इनका अधिकारी या प्रबंधन के संज्ञान में लाना जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन सतीश चंद्रा ने दोनों न्यायिक अधिकारियों का आभार जताया। श्री एसडी एजुकेशन सोसाइटी के संरक्षक रोशन लाल मित्तल, सचिव नरेश कुमार गोयल, एसडी विद्या मंदिर हुडा के चेयरमैन सतीश चंद्रा, सचिव तुलसी सिंगला एवं प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने दोनों का स्वागत किया। विद्यार्थियों के समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडी विद्या मंदिर हुडा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित मुख्य वक्ता और  प

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें