पानीपत। राजनगर से एक महिला अपनी तीन साल की बेटी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति ने पुलिस को शिकायत देकर अपनी पत्नी और बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
आठ मरला पुलिस को नरेश कुमार निवासी राजनगर ने बताया कि करीब 12 साल पहले उसकी लवमैरिज पूजा निवासी राजनगर के साथ हुई थी। उनकी एक छह साल की बेटी काव्या और तीन साल की बेटी कामना है। 22 नवंबर को उसकी पत्नी पूजा उसकी छोटी बेटी कामना को लेकर करीब 2.00 बजे दोपहर को घर से बिना किसी बताए कहीं चली गई। जिसकी उन्होंने तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।