फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नियमों का उल्लंघन कर पार्किंग में अवैध वसूली के आरोप

Sat, 30 May 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पार्किंग परिसर में लगाए गए रेट लिस्ट के बोर्ड। संगठन
विज्ञापन
पानीपत। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने शुक्रवार को नए बस स्टैंड की पार्किंग में ठेकेदार द्वारा मनमर्जी के पैसे वसूल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संगठन के कार्यकारी सदस्य सीए जगदीश धमीजा ने बताया कि सरकारी नियमों के अनुसार पार्किंग में साइकिल का रेट पांच रुपये, मोटरसाइकिल का दस रुपये और कार का 20 रुपये निर्धारित है। नए बस स्टैंड की पार्किंग में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सरेआम साइकिल के 10 रुपये, मोटरसाइकिल के 20 रुपये और कार के 50 रुपये की वसूली की जा रही है। उन्होंने मौके पर जाकर इसके सबूत भी जुटाए हैं।
पहली बार उनसे कार पार्किंग के 50 रुपये वसूले किए गए। अब पहचानने पर 20 रुपये मांग किए गए। अन्य वाहन चालकों ने बताया कि उनसे मोटरसाइकिल के 20 रुपये और हेलमेट रखने के 10 रुपये अलग से लिए जाते हैं। विभाग के उच्चाधिकारियों को 14 मई को पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से मिलने के बाद भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीए जगदीश धमीजा ने उच्च अधिकारियों को सुझाव दिया कि पार्किंग रेट को एक स्थायी लोहे के बोर्ड पर पेंट कराकर लगाया जाए। जिसे बार-बार फाड़ा या क्षतिग्रस्त न किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें