फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नहर में डूबे युवक की हत्या का आरोप, परिजनों ने गोहाना रोड पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में असंध रोड पर 10 अगस्त को नहर में डूबे संजय कॉलोनी के दीपक (25) का शव पुलिस ने सोनीपत जिले में नहर से शनिवार को बरामद किया है। परिजनों ने सोनीपत में पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार शाम करीब चार बजे गोहाना रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान परिजनों ने निगम के एक पार्षद के रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जाम की सूचना पर डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स दो थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी की ओर से कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। उधर, करीब एक घंटे तक चले हंगामे के कारण गोहाना रोड पर वाहन एक घंटे तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

जोनी ने बताया कि उनका साला दीपक गोपाल कॉलोनी में एक फैक्टरी में काम करता था। दीपक 10 अगस्त को घर से निकला थे। उसके साथ कॉलोनी का ही एक अन्य युवक भी था। देर रात तक उनकी दीपक से बात होती रही लेकिन बाद में उसके साथ गए युवक ने बताया कि दीपक असंध रोड पर नहर में डूब गया है। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। 12 अगस्त को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि दीपक का शव सोनीपत में मिला है। इसके बाद वह सोनीपत पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद करीब चार बजे परिजन दीपक का शव लेकर पानीपत पहुंचे और गोहाना रोड पर पुराना शुगर मिले के सामने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक ने दीपक की हत्या की है लेकिन वह एक पार्षद का रिश्तेदार है। इसलिए उस युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उधर, जाम की सूचना पर डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स पुराना औद्योगिक थाना व मॉडल टाउन थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। उनका कहना है कि डीएसपी ने कार्रवाई करने आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन


13 अगस्त को मिल गया था शव
पुलिस ने बताया कि मृतक दीपक 10 अगस्त को लापता हुआ था। 12 अगस्त को उनकी गुमशुदगी की सूचना मिली थी। तुरंत ही गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। 13 अगस्त को मृतक का शव सोनीपत में मिला था। शिनाख्त न होने के कारण शव को सोनीपत नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा गया था। शनिवार को शव की शिनाख्त दीपक के रूप में हुई थी।
-
एक घंटा चला हंगामा वाहनों की लगी कतार
मृतक के परिजनों ने करीब चार बजे गोहाना रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। जिस कारण गोहाना रोड पर वाहनों की लाइन लग गई। जाम की स्थिति को देखते हुए गोहाना रोड की ओर जाने वाले यातायात को दूसरे रास्ते से निकाला गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया।

वर्जन
मृतक युवक 10 अगस्त को नहर में डूबा था। जिसका शव सोनीपत में मिला था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने एक युवक पर आरोप लगाकर जाम लगाया था। कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को तत्काल खुलवा दिया गया। आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें